Friday, December 11, 2020

समाज को क्यों दोष देते है हम??

समाज को क्यों दोष देते हैं हम?
क्या हम कहीं बाहर के हैं?
दिखाओं मुझे एक ऐसी माँ,
जिसने नालायक औलाद को सज़ा दी हो?

सिर्फ नर, नारी नहीं,
यहाँ शोषण होता है हर लिंग का;
बताओ कौन सी कोख है जिसने जिम्मेदारी ली हो?

बात है जबर्दस्ती की,
ये अमानुषी हरक़तों की।
बात है बलात्कार की,
जाति कोई भी पीड़ित हो।

क्यों पाठ मानवता का नहीं पढ़ाते यौवन में?
क्यों खाद पे ज़ोर नहीं देता माली?
बात नहीं सिर्फ यौन शोषण की,
माजरा जब सुरक्षा का, आत्मरक्षा का हो?

आओ ज़िम्मेदारी ले होकर एक,
क्योंकि दर्द ये सांझा है।
क्यों न हो वो कुलदीपक,
अपने ही हाथों मिटा दे उसकी हस्ती को 
जो सस्ती करें  किसीको।

No comments:

Post a Comment

To my angel Maliha

 To My Angel (Maliha) I often wonder how our worlds aligned, In a crowded room, a rare gem to find. Of all the paths you could have walked, ...