शब्दों में नहीं महज़ आंखे से बतियाती हूं;
मेरे हर सवाल का वो बड़ी आसानी से जवाब देता है
अपनी उन आंखों के इशारे से हर मुश्किल हल कर देता है;
ज्यादा पढ़ी लिखी हुई नहीं है वो मगर ना जाने
कैसे अपनी आंखों से मेरे चेहरे को पढ़ लिया करता है;
ज़ुबान से तो कुछ नहीं कह पाती है वो
मगर आंखों से बिना बोले ही सब कह देता है;
सोलह श्रृंगार की कोई ज़रूरत नहीं है उसे
दिल चुरा लेती है जब भी वो आंखो में काजल लगता है;
ख़ुशी हो या फिर दिल में किसी बात की टीस हो
छुपाना चाहती तो है मगर उसकी आंखे सब बयां कर जाता है;
आवाज़ नहीं दी है भगवान ने उसे फिर भी
अपनी उन बड़ी बड़ी आंखों से वो सारी बात करता है;
कितना चाहता हूं उसे मैं ये उसे बता नहीं सकता
मगर फिर भी वो कभी भी शिकायत नहीं करता है;
एक दूजे के साथ ना होकर भी हम पास रहते हैं
मिलने की तो चाहत बहुत है मगर मिल नहीं पाते है;
मगर फिर भी जब भी मैं उससे मिलने जाती हूं
शब्दों में नहीं महज़ आंखे से बतियाती हूं;
No comments:
Post a Comment